UPTak Baithak Logo

UP Weather: मौसम विभाग ने बता दी वो तारीख जब होगी मूसलाधार बारिश, आज 30 की स्पीड से चलेगी हवा; बूंदे पड़ने के आसार

उत्तर प्रदेश में 31 जुलाई को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया है कि फिलहाल भारी बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन 3 से 5 अगस्त के बीच मानसून फिर सक्रिय होगा और प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल थोड़ी धीमी नजर आ रही है, लेकिन उमस और चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, 31 जुलाई को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है.