लेटेस्ट न्यूज़

Amethi Crime News: अमेठी में आंबेडकर प्रतिमा को लेकर बवाल, पथराव में इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी घायल; 9 आरोपी गिरफ्तार

Amethi News: अमेठी के रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद हिंसक हो गया. पुलिस और राजस्व टीम पर पथराव में इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Amethi News: रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर शनिवार को शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस और राजस्व टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें प्रभारी निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. कई ग्रामीणों के भी चोटिल होने की सूचना है.