लेटेस्ट न्यूज़

14 साल के इस बच्चे का असली मां-बाप कौन? आगरा में एक ही औलाद पर 2 परिवारों ने कर दिया दावा, घूम जाएगा दिमाग

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में 14 साल के किशोर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. यहां सोनू नाम के एक किशोर के मां-बाप होने का दावा दो परिवारों ने कर दिया है. जानें अब कैसे तय होगा कि बच्चा किसका है?

ADVERTISEMENT

Agra News
Photo: Representational
social share
Google CTA

Agra News: आगरा जिले की फिजाओं में एक सवाल यह तैर रहा है कि 14 साल के सोनू (पहचान छिपाकर बदला हुआ नाम) का असली मां-बाप कौन है? यहां सोनू नाम के एक किशोर के मां-बाप होने का दावा दो परिवारों ने कर दिया है. एक ओर व्यापारी राकेश वर्मा 14 साल के किशोर को अपना बच्चा बता रहे हैं. दूसरी तरफ शंभू नगर निवासी पूजा नामक महिला का दावा है कि किशोर उन्हीं का बेटा है. इस मामले को लेकर जब दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा तब पुलिस ने बीच बचाव का रास्ता निकला. पुलिस ने कहा है कि बाल कल्याण समिति ही अंतिम निर्णय लेगी कि किशोर किसका बेटा है और उसे किस परिवार को सौंपा जाए.