लेटेस्ट न्यूज़

स्वयंभू संत चैतन्यानंद सरस्वती आगरा के होटल से अरेस्ट, 17 लड़कियों के यौन शोषण-अश्लीलता के आरोप, कौन है ये शख्स?

दिल्ली के आश्रम का पूर्व निदेशक स्वयंभू संत चैतन्यानंद सरस्वती आगरा से गिरफ्तार. 17 से अधिक महिला छात्रों ने लगाया यौन शोषण, अश्लील मैसेज और धोखाधड़ी का गंभीर आरोप. जानिए कौन है ये शख्स.

ADVERTISEMENT

Chaitanyanand Saraswati Arrest
Chaitanyanand Saraswati Arrest
social share
Google CTA

पिछले काफी दिनों से चर्चा में बने हुए स्वयंभू संत चैतन्यानंद सरस्वती को आखिरकार पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. दिल्ली के वसंत कुंज स्थित आश्रम और श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट-रिसर्च का पूर्व निदेशक स्वामी चैतन्यानंद आगरा के एक होटल में छिपा हुआ था. शनिवार देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. आपको बता दें कि चैतन्यानंद पर आश्रम की 17 से अधिक महिला छात्रों के साथ यौन शोषण, अश्लील मैसेज भेजने एवं धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे थे.