आगरा के श्याम जी पेइंग गेस्ट हाउस में चल रहा था गंदा काम, अंदर पहुंची पुलिस तो ये सब देखकर चौंक गई
उत्तर प्रदेश की आगरा में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां पुलिस को सूचना मिली की श्याम जी पेइंग गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा है. . ऐसे में जब पुलिस गेस्ट हाउस में पहुंची तो अंदर का नजारा देख दंग रह गई.
ADVERTISEMENT

Agra News: सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश की आगरा जिले में पुलिस लगातार जिस्मफरोशी के अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई कर रही है. इसी बीच शहर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां पुलिस को सूचना मिली की श्याम जी पेइंग गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा है. ऐसे में जब पुलिस गेस्ट हाउस में पहुंची तो अंदर का नजारा देख दंग रह गई. श्याम जी पेइंग गेस्ट हाउस में हुई इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने एक 15 साल की नाबालिग लड़की को भी मुक्त कराया है जिसे बाल कल्याण समिति (CWC) के पास भेजा जाएगा.

