लेटेस्ट न्यूज़

यूपी को मिलेगा 90.83 किलोमीटर लंबा नया फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे, इटावा से लेकर हरदोई तक इन जगहों पर मिलेगा इंटरचेंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट ने एक और बड़े बुनियादी ढांचे की परियोजना को मंजूरी दे दी है. अब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा.

ADVERTISEMENT

Expressway:सांकेतिक तस्वीर
Expressway:सांकेतिक तस्वीर
social share
google news

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट ने एक और बड़े बुनियादी ढांचे की परियोजना को मंजूरी दे दी है. अब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा. एक्सप्रेसवे की प्रस्तावित लम्बाई 90.83 किमी एवं लागत ₹7,488.74 करोड़ है. यह एक्सप्रेसवे देश और प्रदेश की राजधानियों को सीधा फर्रुखाबाद से जोड़ेगा. साछ साथ इससे कई महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच भी आसान हो जाएगी.