आगरा में अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़ी गई... यहां मोनू और जीतू चंबल जैसे कुख्यात गैंग्स के लिए बने थे असलहे, ये सब पता चला
आगरा में पंचायत चुनावों से पहले पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस फैक्ट्री से न सिर्फ आगरा बल्कि राजस्थान और मध्य प्रदेश के जिलों में भी हथियारों की सप्लाई की जाती थी.
ADVERTISEMENT

Gun Factory: सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के आगरा में पंचायत चुनावों से पहले पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस फैक्ट्री से न सिर्फ आगरा बल्कि राजस्थान और मध्य प्रदेश के जिलों में भी हथियारों की सप्लाई की जाती थी. खुलासे में यह भी सामने आया है कि सप्लायर चंबल में सक्रिय कुख्यात डकैत गैंग तक को भी अवैध हथियार पहुंचाते थे.









