लेटेस्ट न्यूज़

चांदनी रात में ताजमहल के दीदार के लिए बुकिंग शुरू, अक्टूबर में नाइट व्यू का मजा लेने के लिए तुरंत करें ये काम

आगरा के ताजमहल का दीदार करने लगभग हर दिन हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं. ताज की खासियत यही है कि आप उसे कितनी भी बार देख लें वह इमारत हमेशा खास दिखती है.

ADVERTISEMENT

Agra Taj Mahal
Agra Taj Mahal
social share
google news

आगरा के ताजमहल का दीदार करने लगभग हर दिन हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं. ताज की खासियत यही है कि आप उसे कितनी भी बार देख लें वह इमारत हमेशा खास दिखती है. लेकिन ताजमहल का दीदार आप चांदनी रात में करना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने नाइट व्यू स्कीम के तहत अक्टूबर महीने के टिकटों की बुकिंग के लिए विंडो खोल दी है. इस बार अक्टूबर को इस साल का आखिरी मौका माना जा रहा है जब साफ मौसम में चांद और ताज का मनमोहक नजारा एक साथ दिख सकेगा. यही वजह है कि बुकिंग शुरू होते ही पहले ही दिन निर्धारित 400 सीटों में से आधी से ज्यादा सीटें तुरंत बुक हो चुकी हैं.