लेटेस्ट न्यूज़

शादी के 3 दिन बाद ही रुबीना उर्फ तारा ने पति निर्मल को जहर देकर मारा फिर खुले इस औरत के गंदे राज!

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको चौंका दिया है. शादी के महज तीन दिन बाद ही रुबीना उर्फ तारा ने अपने पति निर्मल को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया और घर से नकदी-जेवर लेकर फरार हो गई.

ADVERTISEMENT

Agra Looteri Dulhan
Agra Looteri Dulhan
social share
Google CTA

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको चौंका दिया है. शादी के महज तीन दिन बाद ही रुबीना उर्फ तारा ने अपने पति निर्मल को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया और घर से नकदी-जेवर लेकर फरार हो गई. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती. यह महिला कोई साधारण दुल्हन नहीं, बल्कि एक ऐसी शातिर अपराधी निकली, जिसका पेशा उम्रदराज अविवाहित पुरुषों को अपने जाल में फंसाकर उनसे शादी करना था.