आगरा में शराबियों ने सिपाही अमित को खूब मारा, पकौड़े वाले के दुकान से वायरल हुआ ये वीडियो
उत्तर प्रदेश में आगरा के एतमादपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब आबकारी विभाग की टीम पर खुले में शराब पी रहे युवकों ने हमला कर दिया. हाईवे सर्विस रोड पर स्थित शराब के ठेके के पास कुछ युवक शराब पी रहे थे.
ADVERTISEMENT

Agra News
उत्तर प्रदेश में आगरा के एतमादपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब आबकारी विभाग की टीम पर खुले में शराब पी रहे युवकों ने हमला कर दिया. हाईवे सर्विस रोड पर स्थित शराब के ठेके के पास कुछ युवक शराब पी रहे थे. उन्हें रोकने पहुंचे आबकारी विभाग के सिपाहियों के साथ विवाद शुरू हो गया. इस दौरान युवकों ने मिलकर सिपाही अमित को बीच सड़क पीट दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.