लेटेस्ट न्यूज़

आगरा की डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में अब 30 सितंबर तक एडमिशन का मौका, नई डिटेल जान लीजिए

उत्तर प्रदेश में आगरा की डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में छात्र 30 सितंबर तक एडमिशन ले सकते हैं. विश्वविद्यालय ने विधि पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए भी समर्थ रजिस्ट्रेशन का मौका दिया है.

ADVERTISEMENT

Dr Bhim Rao Ambedkar University
Dr Bhim Rao Ambedkar University
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में आगरा की डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में छात्र 30 सितंबर तक एडमिशन ले सकते हैं. विश्वविद्यालय ने विधि पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए भी समर्थ रजिस्ट्रेशन का मौका दिया है. यही वजह है कि पिछले पांच दिनों में ही पांच हजार से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.ऐसे में जो भी छात्र कॉलेज में एडमिशन लेने के इच्छुक हैं वो जल्द से जल्द समर्थ पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. 

1 लाख छात्र ले चुके हैं एडमिशन 

अब तक सभी कोर्सों में एडमिशन के लिए 1.43 लाख से ज्यादा छात्र पंजीकरण कर चुके हैं जिनमें से लगभग 1 लाख छात्रों को प्रवेश मिल चुका है. विश्वविद्यालय ने मई से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया के तहत समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराए थे. अंतिम तिथि तक हजारों छात्रों ने आवेदन किया. एडेड कॉलेजों में एडमिशन को लेकर इतनी मारामारी हुई कि ज्यादातर कोर्सों में सीटें पूरी तरह भर गईं. इसके बाद कॉलेजों की ओर से 33 प्रतिशत सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भी दिया गया.

प्रोफेशनल कोर्स की बढ़ी डिमांड

इस बार प्रोफेशनल कोर्स में छात्रों की विशेष रुचि देखने को मिली है. बीबीए, बीसीए, एमबीए और एमसीए के साथ कई अन्य कोर्सों की सीटें लगभग भर चुकी हैं. वहीं विश्वविद्यालय से संबद्ध विधि कॉलेजों को बीसीआई से प्रवेश की अनुमति मिल गई है जिसके बाद वहां भी रजिस्ट्रेशन की मांग तेजी से बढ़ रही है.

विश्वविद्यालय ने एक बार फिर खाली सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया खोल दी है.  यूनिवर्सिटी की पीआरओ डॉ पूजा सक्सेना ने बताया कि एडमिशन के इच्छुक छात्र अब 30 सितंबर तक समर्थ पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: देर होने से पहले गाजियाबाद में किफायती दाम में खरीदें सरकारी फ्लैट्स...60 दिन में किया ये काम तो मिलेगी 5% छूट