CM योगी से करूंगी शिकायत... आगरा में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी को अधिकारियों ने कराया 40 मिनट तक इंतजार तो नाराज होकर ये सब कहा
उत्तर प्रदेश के आगरा के विकास भवन में सोमवार को आयोजित किसान बैठक उस समय हंगामे में बदल गई जब कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के आने के बाद भी एक भी अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था.
ADVERTISEMENT

Agra News
उत्तर प्रदेश के आगरा के विकास भवन में सोमवार को आयोजित किसान बैठक उस समय हंगामे में बदल गई जब कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के आने के बाद भी एक भी अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था. अधिकारियों की गैरहाजिरी पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए बैठक को स्थगित कर दिया.