नहीं मिला बोनस तो कर्मचारियों ने खोला गेट... आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हजारों गाड़ियां बिना टोल टैक्स दिए निकलीं
बोनस विवाद के चलते आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बवाल. फतेहाबाद टोल कर्मचारियों ने विरोध में गेट खोले. हजारों गाड़ियां बिना टोल दिए निकलीं. 10% सैलरी बढ़ाने के आश्वासन पर कर्मचारियों ने काम शुरू किया.
ADVERTISEMENT

Representative Image
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक अनोखी स्थिति देखने को मिली, जब फतेहाबाद टोल प्लाजा से हजारों वाहन बिना शुल्क दिए ही निकल गए. यह सब टोल कंपनी और कर्मचारियों के बीच हुए विवाद के कारण हुआ. टोल पर काम करने वाले कर्मचारी प्रबंधन से नाराज थे. उनकी नाराजगी की वजह दीपावली पर बोनस न मिलना था. अपनी मांग अनसुनी किए जाने पर टोल कर्मचारियों ने टोल के सभी गेट खोल दिए जिससे हजारों गाड़ियां बगैर किसी शुल्क के निकल गईं.

