UPTak Baithak Logo

सिपाही जेबी गौतम ने 4 साल लिव इन में रह इस लड़की की जिंदगी नर्क बना दी, बुरा हुआ अंजाम

UP News: आगरा में कॉन्स्टेबल जेबी गौतम की प्रताड़ना से तंग आकर लिव-इन पार्टनर प्रियंका चौहान ने की आत्महत्या. सुसाइड से पहले वीडियो वायरल कर लगाए गंभीर आरोप. आरोपी कॉन्स्टेबल जेल भेजा गया.

ADVERTISEMENT

UP News
UP News
social share
Google CTA

Agra News: आगरा से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पुलिस विभाग में तैनात एक कॉन्स्टेबल ने अपनी लिव-इन पार्टनर को इस हद का तंग किया कि उसने अपनी जिंदगी ही खत्म कर ली. मृतका प्रियंका चौहान ने मौत को गले लगाने से पहले एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो देखते ही देखते आगे की तरफ फ़ैल गया है. इस वायरल वीडियो में प्रियंका ने बताया कि जेबी गौतम ने किस तरह से उसको मानसिक और शारीरिक तरह से परेशान किया था. पुलिस ने अपने ही विभाग के आरोपी कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर जेल भेज दिया है.