लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में सदर बाजार क्षेत्र की कोठी नंबर 46 में रह रहे 500 लोग... इनमें कई हैं फर्जी वोटर?

Agra News: आगरा में भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने कई बूथों की वोटर लिस्ट में भारी अनियमितताएं का आरोप लगाया है. विधायक का दावा है कि उन्हें 6349 वोट ऐसे मिले जिन्हें वे गलत या संदिग्ध मान रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Voter list
Representative Image
social share
Google CTA

Agra News: उत्तर प्रदेश में आगरा छावनी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल उठाया गया है. छावनी क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने दावा किया है कि कई बूथों की वोटर लिस्ट में भारी अनियमितताएं हैं. उन्होंने कहा कि घर-घर सत्यापन के नाम पर सिर्फ कागजी काम हो रहा है, जिससे फर्जी और डुप्लीकेट वोट सूची में जुड़ गए हैं.