लेटेस्ट न्यूज़

हर दिन 1000-2000... महाकुंभ में तिलक लगा कितनी कमाई कर रहे हैं राहुल महाजन, जानकर होंगे हैरान

इस महाकुंभ में लोग अलग-अलग तरह का व्यवसाय कर अच्छी खासी आमदनी कमा रहे हैं. ऐसे ही एक हैं मध्य प्रदेश के खंडवा के रहने वाले राहुल महाजन. बता दें कि राहुल महाकुंभ में आए लोगों को तिलक लगाने का काम कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Mahakumbh News
Mahakumbh News
social share
Google CTA

Mahakumbh News: प्रयागराज स्थित महाकुंभ की हर तरफ चर्चा है. इस महाकुंभ की वजह से काफी लोग प्रसिद्ध हुए हैं, जिनमें आईआईटी बाबा अभय सिंह, महाकुंभ की सुंदर साध्वी के रूप में चर्चित हर्षा रिछारिया और माला बेचने वालीं मोनालिसा शामिल हैं. वहीं, इस महाकुंभ में लोग अलग-अलग तरह का व्यवसाय कर अच्छी खासी आमदनी भी कर रहे हैं. ऐसे ही एक हैं मध्य प्रदेश के खंडवा के रहने वाले राहुल महाजन. बता दें कि राहुल महाकुंभ में आए लोगों को तिलक लगाने का काम कर रहे हैं. इस बीच यूपी Tak ने राहुल से खास बातचीत की है. राहुल ने हमें बताया है कि तिलक लगाकर वह कितने रुपये कमा ले रहे हैं?