UP Panchayat Chunav 2027: एमएलसी राजा बाबू के गांव कड़ेर का क्या है हाल?
ADVERTISEMENT
UP News: अमेठी के वीआईपी गांव कड़ेर में क्या 5 साल में विकास पहुंचा? एमएलसी राजा बाबू के गांव से देखिए 'यूपी तक' की खास रिपोर्ट. ग्रामीणों ने राशन, बिजली और पंचायत चुनाव 2027 के मुद्दों पर खुलकर बात की.
UP News: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2027 की आहट के साथ ही यूपी Tak की टीम वीआईपी गांवों का हाल जानने पहुंच रही है. इसी कड़ी में टीम अमेठी के विकास खंड भेटुआ क्षेत्र के कड़ेर गांव पहुंची, जो भाजपा के प्रदेश महामंत्री और एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला (राजा बाबू) का पैतृक गांव है. अधिकतर ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 5 वर्षों में गांव में काफी विकास हुआ है. सड़क, बिजली, नाली और स्वच्छ पेयजल (टोटी का पानी) जैसी मूलभूत सुविधाएं घर-घर तक पहुंची हैं. लोगों ने एमएलसी राजा बाबू और स्थानीय प्रधान के काम की सराहना की. ग्रामीणों के अनुसार, एमएलसी साहब गांव की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और उनका समाधान करते हैं.