UPTak Baithak Logo

डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार में उतरी बेटी अदिति, लोगों से कर दी ये बड़ी अपील

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी को हॉट सीट माना जाता है. यहां से सपा सांसद डिंपल यादव लोकसभा चुनाव के लिए दोबारा मैदान में उतरी हैं. इस बार उन्हें सपोर्ट करने के लिए उनकी बेटी अदिति यादव दिखाई दे रही हैं.

social share
google news

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है. इस चरण में यूपी की रामपुर, मुरादाबाद, नगीना, पीलीभीत, सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर और बिजनौर सीट के मतदाताओं ने वोट डाले. वहीं दूसरे चरण से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अगले चरण के मतदान के लिए अपने सियासी मोर्चों पर तैनात हो चुके हैं. उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाईल सीटों में से एक मैनपुरी में चुनाव प्रचार दिन प्रतिदिन तेजी पकड़ता नजर आ रहा है. मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव के साथ उनकी बेटी अदिति यादव भी खूब पसीना बहा रही हैं.