लेटेस्ट न्यूज़

'पिता राजीव की याद में प्रियंका का शोकगीत'! कांग्रेस के लिए अमेठी का चुनावी कैंपेन ले रहा इमोशनल करवट

Uttar Pradesh News : इस लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी चुनाव तो नहीं लड़ रही हैं, लेकिन रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट की जंग उनके लिए खुद मुकाबले में उतरने जैसी ही है.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में प्रियंका गांधी
रायबरेली में प्रियंका गांधी
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : इस लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी चुनाव तो नहीं लड़ रही हैं, लेकिन रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट की जंग उनके लिए खुद मुकाबले में उतरने जैसी ही है. प्रियंका गांधी मजबूती से अमेठी और रायबरेली में मौजूद हैं. वह यहां ज्‍यादा से ज्‍यादा जनसभाएं कर रही हैं, लोगों से मिल रही हैं. भाई राहुल को जिताने के लिए प्रियंका वोटरों तक पहुंचने, अपनी बात कहने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं. इस क्रम में वह वोटरों को भावनात्मक तौर पर जोड़ने की कोशिश करती दिख रही हैं. इस दौरान वो अपने पिता राजीव गांधी को याद करती भी दिख रही हैं .