लेटेस्ट न्यूज़

जोनपुर में देर रात स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पहुंचा EVM से भरा मिनी ट्रक, सपाइयों ने मचाया बवाल तो ये पता चला

जौनपुर में वोटिंग के बाद सभी EVM म स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करा दिए. इसके बाद रात में अचानक एक मिनी ट्रक पहुंच गया और फिर जो हुआ उसे खुद जनिए...

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Jaunpur News: पूर्वी उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक जौनपुर में शनिवार, 25 मई को छठे चरण के तहत मतदान हुआ. शाम 6 बजे वोटिंग समाप्त होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच EVM को स्ट्रॉन्ग रूम रखा गया. इस बीच सपा कार्यकर्ता की भी स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर निगरानी के लिए जमा हो गया. मगर इस बीच बवाल तब मच गया जब यहां रात 11 बजे के आसपास EVM से भरा एक मिनी ट्रक पहुंच गया. सपा कार्यकर्ताओं ने गड़बड़ी की आशंका जताते हुए हंगामा कर दिया. 

आनन-फानन में जौनपुर के डीएम और एसपी समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे. उन्होंने सपा नेताओं को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने. फिर डीएम और एसपी ने कार्यकर्ताओं को समझाया. इसके बाद EVM से लदे डीसीएम को कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा कराया गया. इसके बाद मालिनी विधायक लकी यादव, मुंगरा बादशाहपुर विधायक पंकज पटेल, सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा के साथ सैकड़ों समर्थक पूरी रात स्ट्रांग रूम के बाहर डंटे रहे.

 

 


जानें मामले पर डीएम ने क्या कहा?

बवाल मचने के बाद डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि मिनी ट्रक में रिजर्व EVM थीं. कहीं पर मशीन खराब होने पर इसे वहां उपलब्ध कराया जाता है. डीसीएम को दूसरी जगह खड़ा कराना था, यह गलती से स्ट्रॉन्ग रूम के पास पहुंच गया था. पूरी खबर को नीचे शेयर किए गए वीडियो में देखें.