लेटेस्ट न्यूज़

वरुण गांधी पर अब अखिलेश यादव की नजर, BJP की लिस्ट से पहले पीलीभीत सीट को लेकर दिया बड़ा संकेत

लोकसभा चुनाव के तारीखों का एलान होते ही उत्तर प्रदेश के सियासत में काफी हलचल है. सभी राजनीतिक दल प्रत्याशियों के नामों पर मंथन कर रही हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : लोकसभा चुनाव के तारीखों का एलान होते ही उत्तर प्रदेश के सियासत में काफी हलचल है. सभी राजनीतिक दल प्रत्याशियों के नामों पर मंथन कर रही हैं. यूपी में अभी किसी भी पार्टी ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान नहीं किया है. वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मौजूदा सांसद वरुण गांधी को टिकट मिलने पर संशय बना हुआ है. माना जा रहा कि बीजेपी इस बार वरुण के टिकट पर कैंची चला सकती है. वरुण गांधी के टिकट करने के चर्चाओं के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीलीभीत सांसद को लेकर इशारों ही इशारों में बड़ी बड़ी बात कह दी है.