लेटेस्ट न्यूज़

मुलायम परिवार के प्रभाव वाली सीटों पर अखिलेश का फोकस, चुनावी मैदान में उतरे परिवार के इतने लोग

वहीं बात 2019 लोकसभा चुनाव की करें तो उस चुनाव में समाजवादी पार्टी ने पांच सीटों पर जीत हासिल की थी. इन सीटों में दो सीट परिवार के खाते में ही गई थी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
अखिलेश के लिए परिवार की सीटें बचाना ज्यादा जरूरी है, बाकियों की तो वैसे भी उम्मीद कम ही है
social share
google news

Uttar Pradesh News : पटना के गांधी मैदान में पिछले दिनों विपक्ष ने ‘जनविश्वास महारैली’ का आयोजन किया था. इस रैली में विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता एक मंच पर नजर आए, जिसमें लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल थे. इस महारैली ने लालूप्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परिवार पर सवाल उठाए तो जवाब में मोदी ने कहा कि सारा देश ही उनका परिवार है. या यूं कहें कि मोदी ही देश हैं और देश ही उनका परिवार है. इसी तर्ज पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सारा बिहार ही मेरा परिवार है. देश को अपना परिवार बताने की मची होड़ के बीच उत्तर प्रदेश में असली कमाल सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया. लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने शनिवार को अपनी पांचवी लिस्ट जारी की जिसमें पारिवारिक समीकरण हावी होते दिखा.