लेटेस्ट न्यूज़

कुंवर सर्वेश सिंह ने FB पर किया था ये आखिरी पोस्ट और फिर कुछ घंटों बाद हो गया उनका निधन

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एवं पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश कुमार सिंह का शनिवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया.

ADVERTISEMENT

kunwar sarvesh singh
मुरादाबाद में बीजेपी प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है. (फाइल फोटो)
social share
Google CTA

Kunwar Sarvesh Singh News: उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एवं पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश कुमार सिंह का शनिवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया. वह 72 वर्ष के थे. मुरादाबाद में शुक्रवार (19 अप्रैल) को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में ही मतदान संपन्न हुआ था. कुंवर सर्वेश कुमार उन 12 उम्मीदवारों में थे जो मुरादाबाद संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में थे.