लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में BJP में बड़ा नुकसान और गठबंधन को फायदा? प्रो. संजय कुमार का प्रिडिक्शन देख कहीं चौंक न जाएं आप

Loksabha Election 2024 : देश में NDA की तीसरे टर्म की सरकार बनेगी या विपक्ष उलटफेर करने में सफल होगा और क्या उत्तर प्रदेश में भाजपा 2014 , 2019  वाले नतीजों को दोहरा पाएगी, इस सवाल पर सबकी नजरें टिकी हुईं हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Loksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. 19 अप्रैल से शुरु हुए लोकतंत्र के महापर्व का समापन 1 जून यानी सातवें चरण के मतदान के साथ होगा. वहीं अंतिम चरण के पहले नतीजों को लेकर लोग कयास लगाने लगे हैं, खासकर उत्तर प्रदेश के नतीजों को लेकर. देश में NDA की तीसरे टर्म की सरकार बनेगी या विपक्ष उलटफेर करने में सफल होगा और क्या उत्तर प्रदेश में भाजपा 2014 , 2019 वाले नतीजों को दोहरा पाएगी, इस सवाल पर सबकी नजरें टिकी हुईं हैं. इन सारे सवालों का जवाब लोकनीति-सीएसडीएस के सह-निदेशक संजय कुमार ने हमारे सहयोगी चैनल न्यूज तक से किए गए एक खास बातचीत में दिया.