लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में हो सकता है बड़ा उलटफेर, चार चरणों के बाद योगेंद्र यादव ने बताया सीटों का पूरा गणित

UP Loksabha election 2024 : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 का मुकाबला चरण दर चरण कांटे का होता जा रहा है. लोकसभा चुनाव में चार चरण में उत्तर प्रदेश के 39 सीटों पर मतदान हो चुके हैं.

ADVERTISEMENT

पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
social share
google news

UP Loksabha election 2024 : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 का मुकाबला चरण दर चरण कांटे का होता जा रहा है. लोकसभा चुनाव में चार चरण में उत्तर प्रदेश के 39 सीटों पर मतदान हो चुके हैं. वहीं अभी तीन चरण में प्रदेश के 41 सीटों पर मतदान होना है. वहीं पांचवे चरण के मतदान से पहले उत्तर प्रदेश में किसकी लहर चल रही है...इसे लेकर प्रोफेसर और राजनैतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने अपने ग्राउंड रिपोर्ट के माध्यम से दावा किया कि यूपी में बीजेपी 2014 के मुकाबले सीटों का नुकसान हो सकता है.