काली गाड़ियों के काफिले से निकलीं बाहुबली धनंजय की पत्नी श्रीकला, जौनपुर में हुआ जंग का ऐलान?
बाहुबली और जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने लोकसभा चुनाव में खड़ा होने के संकेत दिए हैं. सोशल मीडिया X पर खुद श्रीकला रेड्डी ने इसको लेकर ट्वीट किया है.
ADVERTISEMENT

Dhananjay Singh, Shree Kala Reddy
Dhananjay Singh: बाहुबली धनंजय सिंह जौनपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं? ये सवाल पिछले काफी समय से चर्चाओं में बना हुआ है. इस बीच लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी की भी होने लगी. इसी बीच धनंजय सिंह की पत्नी ने जौनपुर से जंग का ऐलान कर दिया है. श्रीकला रेड्डी ने लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने की घोषणा कर दी है. ये साफ हो गया है कि धनंजय सिंह या उनकी पत्नी, जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं.