लेटेस्ट न्यूज़

'काशी की लड़ाई से डर गई भाजपा'... कांग्रेस छोड़ने की चर्चाओं के बीच अजय राय ने किया पलटवार

इस बीच एक दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय राय अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं. अब इस मामले पर खुद अजय राय ने सफाई दे दी है. 

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चलते उत्तर प्रदेश समेत समूचे भारत में सियासी हलचल तेज है. ऐसे में नेताओं का एक दल छोड़कर दूसरे में जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. इस बात को कहने में कोई हिचक नहीं है कि इस वक्त उन नेताओं की तादाद ज्यादा है जो अपने दल को छोड़कर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जॉइन कर रहे हैं. इस बीच एक दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय राय अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं. अब इस मामले पर खुद अजय राय ने सफाई दे दी है.