लेटेस्ट न्यूज़

तो नहीं चला अखिलेश यादव का PDA? UP में पिछड़ा, ST और महिलाओं ने सपा-कांग्रेस के साथ खेला किया

UP News: समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के नारे के साथ लड़ा. मगर अब लग रहा है कि पिछड़ों, महिलाओं और एसटी वर्ग ने सपा-कांग्रेस गठबंधन के साथ खेला कर दिया. समझिए कैसे?

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
social share
google news

UP News: समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024, PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के नारे के साथ लड़ा. सपा के साथ मिलकर कांग्रेस ने भी संविधान, जातिगत जनगणना समेत PDA मुद्दे के साथ ही उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ा. सपा मुखिया अखिलेश यादव तो अपने हर बयान या रैली में PDA का जिक्र करते नजर आए. पूरे चुनाव-प्रचार में उनकी जुबान पर PDA ही PDA छाया रहा.