अखिलेश यादव-राहुल गांधी का मोदी-योगी के सामने नहीं चला जादू? UP का एग्जिट पोल काफी कुछ कहता है
UP News: साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने साथ चुनाव लड़ा था. अब साल 2024 लोकसभा चुनाव में भी अखिलेश और राहुल ने साथ चुनाव लड़ा है. मगर एग्जिट पोल के दावों ने सपा-कांग्रेस को चौंका दिया है.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav, Rahul Gandhi, Narendra Modi, CM Yogi
UP News: साल 2017 का विधानसभा चुनावों में एक नारा खूब वायरल हुआ. नारा था, ‘यूपी को ये साथ पसंद है’. मगर विधानसभा चुनाव में यूपी की जनता ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी के इस साथ को पूरी तरह नकार दिया. हालत ये रही कि सपा से गठबंधन करके कांग्रेस ने जिन 114 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा, उनमें से सिर्फ 7 सीट ही कांग्रेस जीतने में कामयाब हो पाई. दूसरी तरफ सपा ने 311 सीटों पर चुनाव लड़ा. मगर उसके खाते में सिर्फ 47 विधानसभा सीट ही आईं.