ताकत झोंकने के बाद रायबरेली में राहुल को रोक पाई BJP? Axis My India के एग्जिट पोल ने ये बताया
Exit Poll: रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनावी मैदान में उतरे और कांग्रेस ने यहां अपनी पूरी ताकत झोंकी. दूसरी तरफ भाजपा ने भी रायबरेली का किला फतह करने की पूरी कोशिश की. अब Axis My India के एग्जिट पोल में रायबरेली को लेकर बड़ा दावा किया गया है.
ADVERTISEMENT

Raebareli Lok Sabha Exit Poll
Exit Poll: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने आखिरी गढ़ रायबरेली को बचाना था. साल 2019 में अमेठी हारने के बाद अब यूपी में कांग्रेस का सिर्फ एक गढ़ रायबरेली लोकसभा सीट के तौर पर रह गया था. रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनावी मैदान में उतरे और कांग्रेस ने यहां अपनी पूरी ताकत झोंकी. दूसरी तरफ भाजपा ने भी रायबरेली का किला फतह करने की पूरी कोशिश की. जिस तरह से भाजपा ने साल 2019 में अमेठी से राहुल गांधी को हराया था, उसी तरह से भाजपा रायबरेली से राहुल गांधी को हराना चाहती थी. भाजपा ने इस सीट से दिनेश प्रताप सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था.