UPTak Baithak Logo

बिछड़े सभी बारी-बारी...जिन नेताओं को अखिलेश ने जोड़ा अब वही छोड़ रहे साथ, लोकसभा में मुश्किल सपा की राह

मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 10 राज्यसभा सीटों पर हो रहे चुनाव में समाजवादी पार्टी के विधायकों ने जिस तरह क्रॉस वोटिंग की है उससे पार्टी की हालत सबके सामने आ गई.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Rajya Sabha elections.
सपा मुखिया अखिलेश यादव
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : अगर आपने 'कागज के फूल' देखी है तो भारतीय सिनेमा के उस आइकॉनिक सीन को नहीं भूल सकते, जहां एक विराट स्टूडियों में रात के बेचैन अंधेरे में एक थका-हारा बूढ़ा डॉयरेक्टर बैठा है और किरदार के पथराई वेदना को दर्शकों के दिलों में उतारने के लिए बैकाग्राउंड म्यूजिक बजता है - 'देखी जमाने की यारी, बिछड़े सभी बारी-बारी.' उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी ऐसा ही कुछ नजारा दिखने को मिल रहा है. जब से साल 2024 शुरू हुआ है तब से अखिलेश यादव 'कागज के फूल' के उस किरदार से नजर आ रहे हैं जो गाता है - 'बिछड़े सभी बारी-बारी..'