झांसी के नितिन ने रेलवे प्लेटफॉर्म पर दौड़ा दी कार, पुलिस ने जब पकड़ा तो पता चली ये गजब वजह!
उत्तर प्रदेश के झांसी रेल मण्डल के अंतर्गत आने वाले ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक अजीबोगरीब घटना से हड़कंप मच गया. यहां एक युवक चार पहिया वाहन से प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर पहुंच गया.
ADVERTISEMENT

Jhansi Viral Video
उत्तर प्रदेश के झांसी रेल मण्डल के अंतर्गत आने वाले ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक अजीबोगरीब घटना से हड़कंप मच गया. यहां एक युवक चार पहिया वाहन से प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर पहुंच गया. बता दें कि यह घटना तब हुई जब यात्री प्लेटफार्म नंबर 01 पर खड़ी एक ट्रेन में चढ़ और उतर रहे थे. तभी अचानक प्लेटफॉर्म पर एक कार आ गई. इससे वहां भगदड़ मच गई. कार चलाने वाले व्यक्ति का नाम नितिन राठौड़ बताया जा रहा है. युवक नशे की हालत में ट्रेन के साथ रेस लगाने की कोशिश कर रहा था, जिसे RPF ने पकड़ लिया है और उसकी कार भी जब्त कर ली गई है.