लेटेस्ट न्यूज़

UPSC सिविल सेवा में 58वीं रैंक लाने वाले मोहित गुप्ता की ईमेल ID में 'बृजधाम' देख क्यों चौंके मॉक इंटरव्यू लेने वाले?

UPSC Rank 58: UPSC 2025 में 58वीं रैंक हासिल करने वाले मोहित गुप्ता अपनी सफलता और 'बृजधाम' वाली ईमेल आईडी को लेकर चर्चा में हैं. आईपीएस की ट्रेनिंग के दौरान भी आईएएस बनने की जिद पालने वाले मोहित ने मॉक इंटरव्यू में अपनी जड़ों से जुड़ाव का ऐसा जवाब दिया कि पैनल दंग रह गया.

ADVERTISEMENT

Mohit Gupta
Mohit Gupta
social share
google news

UPSC Rank 58 Mohit Gupta: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2025 के नतीजों में 58वीं रैंक हासिल करने वाले मोहित गुप्ता का नाम चर्चा में है. मोहित ना केवल अपनी सफलता के लिए बल्कि अपनी जड़ों से जुड़ाव के लिए भी चर्चा का विषय बने हुए हैं. उनके हालिया मॉक इंटरव्यू में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इंटरव्यू पैनल के सदस्य के सदस्य उनकी ईमेल ID में 'बृजधाम' लिखे होने के पीछे की वजह पूछ रहे हैं. इस सवाल का जवाब मोहित ने इतने सधे अंदाज मे दिया की हर कोई उनसे इंप्रेस नजर आया.