बाराबंकी के अनुपम वर्मा BDO थे और सीधे क्रैक कर दिया UPSC सिविल सेवा, मिली इतनी रैंक
UPSC Civil Services Exam 2025: बाराबंकी के रहने वाले और अयोध्या में तैनात बीडीओ अनुपम वर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी उपलब्धि से परिवार और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है.
ADVERTISEMENT

UPSC Civil Services Exam 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणामों में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रहने वाले अनुपम वर्मा ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. वर्तमान में अनुपम वर्मा अयोध्या जिले के सोहावल विकासखंड में खंड विकास अधिकारी (BDO) के पद पर तैनात हैं. यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता मिलने के बाद उनके परिवार, मित्रों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है. अनुपम की इस उपलब्धि से न सिर्फ बाराबंकी बल्कि अयोध्या जिले का भी गौरव बढ़ा है. उनकी मेहनत और संघर्ष की हर ओर सराहना हो रही है और उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है.