लेटेस्ट न्यूज़

अमरोहा की सुरभि यादव ने UPSC की IAS परीक्षा में 14वीं रैंक लाकर उड़ा दिया गर्दा, जानिए इनकी कहानी

UPSC Result 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के नतीजों में अमरोहा की सुरभि यादव ने ऑल इंडिया रैंक 14 हासिल कर बड़ी सफलता पाई है. छोटे से गांव सांगा से निकलकर दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज तक का उनका सफर और फिर यूपीएससी में शानदार प्रदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UPSC Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की सुरभि यादव ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है. सुरभि ने ऑल इंडिया 14वीं रैंक (AIR-14) हासिल कर न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं.