1 साल पहले हुई थी लव मैरिज...ऐसा क्या हुआ कि झांसी के शिवम और निशा ने अपने साथ ये सब कर लिया
यूपी के झांसी मंडल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. यहां लव मैरिज के एक साल बाद ही पति-पत्नी ने आपसी विवाद के चलते जहर खा लिया. इससे पत्नी निशा की तुरंत मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

Jhansi Love Marriage
यूपी के झांसी मंडल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. यहां लव मैरिज के एक साल बाद ही पति-पत्नी ने आपसी विवाद के चलते जहर खा लिया. इससे पत्नी निशा की तुरंत मौत हो गई. वहीं पति शिवम ने भी महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं. फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.