Loksabha Election 2024: अखिलेश ने जारी किया घोषणा पत्र, फटाफट देखें क्या-क्या वादे किए?
समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया. इस दस्तावेज में जातिवार जनगणना कराने, महिलाओं के लिए आरक्षण, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने समेत अनेक वादे किए गए हैं.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया. इस दस्तावेज में जातिवार जनगणना कराने, महिलाओं के लिए आरक्षण, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने समेत अनेक वादे किए गए हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में दल का चुनाव घोषणा पत्र 'जनता का मांग पत्र, हमारा अधिकार' जारी किया.