लेटेस्ट न्यूज़

इलाहाबाद से BJP ने काटा रीता बहुगुणा जोशी का टिकट, वकील नीरज त्रिपाठी को उतारा, कौन हैं ये?

भाजपा ने इस बार प्रयागराज से नीरज त्रिपाठी को मैदान में उतरा है. पार्टी ने वर्तमान सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काटकर त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है...

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Prayagraj News: लोकसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की उत्तर प्रदेश के लिए तीसरी सूची जारी कर दी है. सूची में 7 उम्मीदवारों का एलान कर दिया गया है. सूची में बलिया, मैनपुरी, कौशाम्बी, फूलपुर, इलाहबाद, गाजीपुर और मछलीशहर से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. आपको बता दें कि भाजपा ने इस बार प्रयागराज से नीरज त्रिपाठी को मैदान में उतरा है. पार्टी ने वर्तमान सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काटकर त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है. इस बीच लोग इस बात को जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर नीरज त्रिपाठी कौन हैं?