UPTak Baithak Logo

अंबेडकरनगर के अभिषेक ने APO परीक्षा को किया टॉप, जानिए कैसे बनते हैं सहायक अभियोजन अधिकारी

इरादे अगर फौलादी हों, तो इंसान इस जीवन में कुछ भी हासिल कर सकता है! इस कहावत को उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के रहने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

इरादे अगर फौलादी हों, तो इंसान इस जीवन में कुछ भी हासिल कर सकता है! इस कहावत को उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के रहने वाले अभिषेक सिंह ने चरितार्थ किया है. आपको बता दें कि अभिषेक ने वो कामयाबी हासिल की है, जिससे पूरा अंबेडकरनगर जिला उनपर नाज कर रहा है. दरअसल, अभिषेक ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा-2022 (APO) में टॉप किया है. इस परीक्षा में कुल 69 लोगों का चयन हुआ है, जिनमें अभिषेक ने रैंक-1 हासिल की है. 32 वर्षीय अभिषेक ने अपनी इस सफलता का श्रेय ईश्वर, माता-पिता, पत्नी और दोस्तों को दिया है.