लेटेस्ट न्यूज़

CBSE Result 2024: आखिरकार सीबीएसई ने बता दिया कब आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें तारीख

CBSE Class 10th, 12th Results 2024: अब खुद CBSE ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बता दिया है कब रिजल्ट की घोषणा की जाएगी. बता दें कि सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे 20 मई के बाद घोषित होने की संभावना जताई

ADVERTISEMENT

CBSE Board Result 2024.
CBSE Board Result 2024.
social share
google news

CBSE Class 10th, 12th Results 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) परीक्षा के 10वीं और 12वीं के यूपी के लाखों छात्र दिन पर दिन अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मगर अब खुद CBSE ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बता दिया है कब रिजल्ट की घोषणा की जाएगी. बता दें कि सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे 20 मई के बाद घोषित होने की संभावना जताई है. बता दें कि परीक्षा के नतीजों को cbse.gov.in और https://cbseresults.nic.in/ पर देखा जा सकता है.