लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में नई शिक्षक भर्ती और शिक्षामित्रों के मानदेय पर शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने अब ये बताया

ADVERTISEMENT

New Teacher Recruitment UP: क्या यूपी में आएगी नई शिक्षक भर्ती? शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय कब बढ़ेगा? विधानसभा में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने इन सभी सवालों के क्या जवाब दिए, देखिए पूरी रिपोर्ट.

social share
google news

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. इस बीच बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया. मुख्य रूप से नई शिक्षक भर्ती, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय तथा विद्यालयों के विलय पर चर्चा की गई. विपक्ष ने आरोप लगाया कि करीब 20-25 लाख युवा डीएलएड और टीईटी (TET) पास करके भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार 'पर्याप्त शिक्षक' होने का रटा-रटाया जवाब देती है.