शादी से 5 दिन पहले पंकज को पता चली दोस्त और मंगेतर की 'बेवफाई' का सच फिर हुआ कांड
ADVERTISEMENT
Jhansi Groom Case: झांसी में 20 फरवरी को होने वाली थी पंकज की शादी, लेकिन दोस्त और मंगेतर के रिश्तों की खबर ने उसे तोड़ दिया. पीपल के पेड़ से लटका मिला शव और पास ही पत्थर पर लिखा था दर्दनाक राज. देखिए पूरी रिपोर्ट.
झांसी के समथर थाना क्षेत्र के साकिन गांव में एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां दूल्हे की खुदकुशी के बाद अब मातम पसरा है. साकिन गांव निवासी पंकज कुशवाहा की शादी 20 फरवरी को तय थी और 21 फरवरी को बारात भांडेर जानी थी. रविवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद पंकज सोने चला गया, लेकिन सुबह उसका शव अंजनी माता मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ से लटका मिला.