Lucknow Job fair: 8वीं पास को भी कम से कम 10000 की नौकरी! ये डॉक्युमेंट्स लेकर जाना होगा, चेक करें सारी डिटेल
रोजगार महाकुंभ में 150 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी जो अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 50 हजार पदों पर भर्ती करेंगी. खास बात यह है कि इस आयोजन में विदेशों में नौकरी के लिए भी 15 पद उपलब्ध होंगे.
ADVERTISEMENT

Rojgar Mahakumbh 2025
Rojgar Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. आज से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय रोजगार महाकुंभ शुरू हो रहा है. यह आयोजन 28 अगस्त तक चलेगा. इस रोजगार महाकुंभ में 150 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी जो अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 50 हजार पदों पर भर्ती करेंगी. खास बात यह है कि इस आयोजन में विदेशों में नौकरी के लिए भी 15 पद उपलब्ध होंगे.
