ताजमहल के पास धुंआ उठा और मच गया हड़कंप! चेक किया गया तो ये वजह आई सामने
उत्तर प्रदेश के आगरा में विश्वप्रसिद्ध ताजमहल के दक्षिणी गेट पर रविवार सुबह अचानक धुआं उठने से हड़कंप मच गया. शॉर्ट सर्किट के कारण यहां आग लग गई थी.
ADVERTISEMENT

Agra News
उत्तर प्रदेश के आगरा में विश्वप्रसिद्ध ताजमहल के दक्षिणी गेट पर रविवार सुबह अचानक धुआं उठने से हड़कंप मच गया. शॉर्ट सर्किट के कारण यहां आग लग गई थी. मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल सूचना भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों और टोरेंट पावर को दी. सूचना मिलते ही टोरेंट पावर की टीम मौके पर पहुंची और उसे तुरंत सही कर दिया गया. गनीमत ये भी रही कि आग लगने से ताजमहल की सुरक्षा या किसी व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ा.