कॉलोनी में न्यूड होकर घूमता है बंटी और महिलाओं को करता है अश्लील इशारे, मेरठ का ये मामला सुनकर पुलिस भी चौंक गई
मेरठ के उत्तम नगर कॉलोनी में बंटी नाम के एक व्यक्ति पर शराब के नशे में अपने घर के बाहर न्यूड घूमने और महिलाओं के साथ अश्लील इशारे करने का आरोप लगा है.
ADVERTISEMENT

Meerut News
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के टीपी नगर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. उत्तम नगर कॉलोनी में बंटी नाम के एक व्यक्ति पर शराब के नशे में अपने घर के बाहर न्यूड घूमने और महिलाओं के साथ अश्लील इशारे करने का आरोप लगा है. बंटी की इस हरकत से परेशान कॉलोनी के लोगों ने पुलिस से शिकायत करते हुए उसके वीडियो भी सौंप दिए हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.