कॉन्स्टेबल और राइफलमैन के 25000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, 31 दिसंबर से पहले कर लें ये काम
कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने 25000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है. कॉन्स्टेबल और राइफलमैन के पदों पर भर्ती प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू हो चुकी है. अगर आप इस भर्ती का लाभ उठाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

25000 recruitment for Constable and Rifleman post
सरकारी नौकरी की भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर है. कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने 25000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है. ये भर्ती परीक्षा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), असम राइफल्स और सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) में कॉन्स्टेबल (GD जैसे पदों के लिए होने वाली है. इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 21,700 से लेकर रुपये 69,100 रुपये तक की सैलेरी मिलेगी. कॉन्स्टेबल और राइफलमैन के पदों पर भर्ती प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू हो चुकी है. आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है. ऐसे में अगर आप इस भर्ती का लाभ उठाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए SSC.gov.in की वेबसाइट पर जा सकते हैं.