UPTak Baithak Logo

BJP विधायक के सामने ही दबंगों ने मंदिर के महंत को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा! इस बात को लेकर हुआ था विवाद

ADVERTISEMENT

Barabanki News : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है.

social share
Google CTA

Barabanki News : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां हैदरगढ़ थाना अंतर्गत नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर, हरपालपुर के महंत मुकुंदपुरी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने मंदिर परिसर में लगे पेड़ों को काटने का विरोध करने पर उन पर हमला हुआ. महंत के अनुसार, वीरेंद्र सिंह, रामकुमार, बृजेश, अज्जू शुक्ला और रामचंद्र गिरी समेत अन्य आधा दर्जन दबंगों ने भाजपा विधायक दिनेश रावत की मौजूदगी में उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. महंत का कहना है कि इस दौरान विधायक और उनके सुरक्षा कर्मी मूकदर्शक बने रहे, जिससे महंत आहत होकर आत्मदाह की धमकी दे रहे हैं.