लेटेस्ट न्यूज़

Amethi Murder Case: अमेठी हत्याकांड पर सामने आया CM योगी का पहला रिएक्शन, दे दी ये बड़ी चेतावनी

ADVERTISEMENT

Amethi Crime News: अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी चौराहे के पास एक सरकारी स्कूल के दलित शिक्षक, उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या मामले ने सभी को झकझोर के रख दिया है.

social share
Google CTA

Amethi Crime News: अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी चौराहे के पास एक सरकारी स्कूल के दलित शिक्षक, उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या मामले ने सभी को झकझोर के रख दिया है. बता दें कि इस सामूहिक हत्याकांड का आरोप चंदन वर्मा नामक युवक पर लगा है. दावा है कि गुरुवार को चंदन ने शिक्षक के घर पहुंचकर पूरे परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे सभी की मौत हो गई. इस मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. 

सीएम योगी ने कहा, "आज जनपद अमेठी में हुई घटना घोर निंदनीय और अक्षम्य है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. दुःख की इस घड़ी में @UPGovt पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उन पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई होगी."

 

 

पुलिस ने क्या बताया?

अमेठी के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि सुनील (35) सरकारी शिक्षक थे, जो अहोरवा भवानी चौराहे पर किराए के मकान में रहते थे. उन्होंने कहा कि इस वारदात में सुनील की पत्नी पूनम (32), बेटी दृष्टि (6) और एक साल की बेटी की भी मौत हो गई.  अधिकारी ने कहा कि सुनील रायबरेली के मूल निवासी थे और पन्हौना के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक थे. 

अनूप कुमार सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि परिवार ने चंदन वर्मा के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम, 1989 के तहत शिकायत दर्ज कराई थी. सिंह के मुताबिक सुनील ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया था कि 'अगर उसे या उसके परिवार को कुछ होता है तो इसके लिए चंदन वर्मा जिम्मेदार होगा.'