लेटेस्ट न्यूज़

अमेठी हत्याकांड में बड़ा खुलासा! दलित टीचर की पत्नी पूनम के साथ था चंदन वर्मा का प्रेम प्रसंग

Amethi Crime News: अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी चौराहे के पास एक सरकारी स्कूल के दलित शिक्षक, उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या मामले में एक बड़ा और सनसनीखेज अपडेट सामने आया है.

ADVERTISEMENT

Amethi teacher family murder news
Amethi teacher family murder news
social share
Google CTA

Amethi Murder Case: अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी चौराहे के पास एक सरकारी स्कूल के दलित शिक्षक, उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या मामले में एक बड़ा और सनसनीखेज अपडेट सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, दलित शिक्षक की पत्नी पूनम भारती से आरोपी चंदन वर्मा का कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था. बता दें कि चंदन पर पूरे परिवार की हत्या करने का आरोप है. दावा है कि चंदन ने शिक्षक के घर पहुंचकर पूरे परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उन्हें मौत के घाट उतारा है.