लेटेस्ट न्यूज़

शामली में अकेले बदमाश ने बैंक से लूटे 40 लाख, मैनेजर से बोला- डिप्रेशन में हूं...जान ले सकता हूं

Shamli News: शामली के धिमानपुरा स्थित एक्सिस बैंक में एक बदमाश ने फिल्मी अंदाज में 40 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया. जानें बदमाश ने ऐसा क्या किया जिससे अब मच गई है सनसनी.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Shamli News: शामली के धिमानपुरा स्थित एक्सिस बैंक में एक बदमाश ने फिल्मी अंदाज में 40 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया. घटना उस समय हुई जब दोपहर के वक्त एक व्यक्ति बैंक में पहुंचा और बैंक कर्मियों से अपने ऊपर भारी कर्ज होने का हवाला देते हुए पैसे की मांग करने लगा. बैंक स्टाफ ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद उसने बैंक मैनेजर नमन जैन को धमकाते हुए कहा कि वह डिप्रेशन में है और यहां अपनी जान भी दे सकता है या किसी की जान भी ले सकता है.